{"_id":"68c1c2ea14b90965460f6480","slug":"dsp-met-the-villagers-listened-to-their-problems-and-made-them-aware-rewari-news-c-198-1-rew1001-225494-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएसपी ने ग्रामीणों से की मुलाकात, समस्याएं सुनकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएसपी ने ग्रामीणों से की मुलाकात, समस्याएं सुनकर किया जागरूक
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बुधवार को गांव चिमनावास, प्राणपुरा और निमोठ का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया तथा पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि नशा समाज का साझा दुश्मन है और इसे खत्म करने के लिए पुलिस के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। युवाओं को शिक्षा और खेलों से जोड़ने के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनसे प्रेरित होकर अनेक युवक नशे की जकड़न से बाहर आकर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
साइबर अपराध के प्रति लोगों को सावधान करते हुए डीएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और निजी जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी तरह की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि महिला थाना, हेल्पलाइन नंबर 1091 और 112 पर हर समय सहायता उपलब्ध है। किसी भी छेड़छाड़ या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांवों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन नशा और अपराध पर अंकुश लगाने में समाज की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। हर व्यक्ति को इस मुहिम का हिस्सा बनकर योगदान देना चाहिए।