फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drug smugglers belong in jail: IGP

नशा तस्करों की जगह जेल में है : आईजीपी

Wed, 24 Jun 2026 04:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Jun 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Drug smugglers belong in jail: IGP
बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करते आईजीपी ओम प्रकाश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस और नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा के तहत बुधवार को केएलपी कॉलेज में पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईजीपी साउथ रेंज ओम प्रकाश नरवाल मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थियों और नागरिकों को जिंदगी को हां, नशे को ना की शपथ दिलाई गई।
आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने युवाओं से शिक्षा और खेलों की ओर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है। उन्होंने आमजन से नशा कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत एक वर्ष में 525 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 2 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही 90 से अधिक नशा पीड़ितों का उपचार करवाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू है तथा नशे से संबंधित सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 और डायल 112 पर दी जा सकती है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, पुनर्वास केंद्रों की टीमों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed