Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dropout children without documents will be admitted

Rewari News: बिना दस्तावेज के ड्रॉपआउट बच्चों का होगा दाखिला

Tue, 04 Jun 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dropout children without documents will be admitted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग ने ड्रॉपआउट बच्चों के लिए एमआईएस पोर्टल पर नया मॉड्यूल ऑफलाइन छात्र प्रवेश डाटा शुरू किया है। इससे बिना दस्तावेज या पीपीपी के ड्रॉपआउट छात्रों का नाम एमआईएस पोर्टल पर दर्ज किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से बिना दस्तावेज के ही ड्राॅप आउट बच्चों का दाखिला लिया जा सकेगा।
दस्तक अभियान के दौरान शिक्षा विभाग ने ड्रॉपआउट बच्चों का दाखिला ऑफलाइन कर लिया था, लेकिन उनमें से अधिकतर के पास डॉक्यूमेंट्स नहीं थे। इसलिए उनका डाटा यानी नाम पोर्टल पर ऑनलाइन तरीके से दर्ज नहीं हो पा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि अब दस्तावेजों के अभाव में स्कूलों में ऑफलाइन किए गए ड्रॉपआउट के दाखिलों को भी अब एमआईएस पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए डीईओ व डीईईओ को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

डीएमएस डॉ. अशोक नामवाल ने बताया कि पत्र में कहा गया है कि स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का विवरण प्राप्त करने के लिए एमआईएस पोर्टल पर ऑफलाइन छात्र प्रवेश डाटा नया मॉड्यूल विकसित कर दिया है। इसके चलते जिले के भी सैकड़ों विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। मॉड्यूल एमआईएस पोर्टल पर स्कूल लॉगइन उपलब्ध है। निदेशालय ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे सभी छात्रों का पूरा विवरण जिनका पीपीपी या आधार आदि के अभाव में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से एमआईएस पोर्टल पर एसआरएन जनरेट नहीं हो पा रहा था, उन्हें एमआईएस पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed