{"_id":"663c6fe9183ee7ca8109ade7","slug":"driver-ran-away-with-canter-and-four-lakh-cash-in-rewari-reel-made-on-instagram-with-wad-of-notes-was-reveale-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: कैंटर और चार लाख कैश लेकर भागा ड्राइवर, इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डी के साथ बनाई रील तो हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: कैंटर और चार लाख कैश लेकर भागा ड्राइवर, इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डी के साथ बनाई रील तो हुआ खुलासा
Thu, 09 May 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 May 2024 12:10 PM IST
सार
रेवाड़ी में कैंटर और चार लाख रुपये लेकर ड्राइवर फरार हो गया। आरोपी पंजाब में स्क्रैप बेचकर पैसे लेकर लौटा था। पुलिस को दी शिकायत में टांकडी गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया की वह बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप का काम करता है। उसने अपने कैंटर पर यूपी के जिला मैनपुरी के गांव सिमरो निवासी गोबिंद को बतौर चालक रखा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेवाड़ी के बावल कस्बे में एक स्क्रैप कारोबारी का ड्राइवर कैंटर और 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। उसके बाद आरोपी ने एक रील भी बनाई और उसे नोटों की गड्डी के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। दरअसल, आरोपी पंजाब में स्क्रैप बेचकर पैसे लेकर लौटा था। लेकिन पैसे और कार मालिक को सौंपने के बजाय वह भाग गया। बिजेंद्र ने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी कैंटर गाड़ी में जाता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में टांकडी गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया की वह बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप का काम करता है। उसने अपने कैंटर पर यूपी के जिला मैनपुरी के गांव सिमरो निवासी गोबिंद को बतौर चालक रखा हुआ था। दो दिन पहले उसने आरोपी चालक गोबिंद को अपने कैंटर में स्क्रैप भरकर पंजाब के गोबिंदगढ़ मंडी भेजा था। वहां स्क्रैप बेचने के बाद आरोपी गोबिंद 4 लाख रुपये लेकर बावल लौट आया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला
वापस आने के बाद गोबिंद नैहचाना रोड स्थित कार्यालय के पास कुछ देर के लिए रुका। मगर पैसे और कैंटर नहीं दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। जब बिजेंद्र ने उसे फोन करना शुरू किया तो पहले तो उसने कॉल रिसीव नहीं की और बाद में मोबाइल फोन बंद कर लिया। बिजेंद्र ने जब आरोपी गोबिंद की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला कि उसने कैंटर गाड़ी के अंदर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों की रील बनाई हुई थी। इसके बाद बिजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।