{"_id":"6161e1188ebc3ed33c633e3b","slug":"driver-dies-in-accident-cleaner-injured-rewari-news-rtk626557159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चालक की मौत, क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चालक की मौत, क्लीनर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-नारनौल रोड पर गांव पिथड़ावास के पास दो ट्रॉलों की भिड़ंत में ट्रॉला चालक की मौत हो गई तथा क्लीनर घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ के खोडमा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा पंकज ट्रॉला चलाता था। जबकि वह ट्रॉला पर क्लीनर है। बीती रात पाउडर लेकर नारनौल से रेवाड़ी होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर पिथड़ावास गांव के पास सामने से आ रहे ट्रॉला चालक ने हमारे ट्रॉले को सीधी टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉला चला रहा पंकज केबिन में फंस गया तथा वह खिड़की खुलने से नीचे गिर गया। जिसके बाद दूसरा ट्रॉला भी पलट गया। राहगीरों के सहयोग से केबिन में फंसे पंकज को निकालकर ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।