फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Draw will be held in Model Culture Schools on 16th April

Rewari News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में 16 अप्रैल को निकलेगा ड्रा

Fri, 11 Apr 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Draw will be held in Model Culture Schools on 16th April
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (जीएमएसएसएसएस) तथा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों (जीएमएसपीएस) में आवेदन एवं दाखिला प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन था। 16 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा। प्रतीक्षा सूची 22 अप्रैल को जारी होगी। सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर 23 अप्रैल से आरम्भ किया जाएगा
विज्ञापन

निदेशालय के मुताबिक विद्यालय द्वारा विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर कक्षा छठी, नौंवी तथा ग्यारहवीं में भी दाखिले अन्य सभी कक्षाओं की तरह (कक्षा 1 के अतिरिक्त) केवल सीटें रिक्त होने की अवस्था में ही किए जाएंगे। इन कक्षाओं में नए दाखिलों के लिए शिक्षण माध्यम की कोई बाध्यता नहीं है। नए अथवा पुराने छात्र-छात्राओं के दाखिले उनकी प्राथमिकता के आधार पर अंग्रेजी या हिन्दी किसी भी माध्यम में किए जा सकते हैं। कक्षा 11वीं में दाखिले के सन्दर्भ में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जानी है। यदि विद्यालय को दोहरी पारी में संचालित करने की आवश्यकता होती है तो ऐसे में उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाने की अनुमति प्रदान की जाती है। सीटें खाली रहने की अवस्था में दाखिले का दूसरा दौर 23 अप्रैल से आरम्भ किया जाएगा।
विज्ञापन


--------------

राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के लिए ये हैं निर्देश

निदेशालय ने पत्र में कहा है कि राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम छात्र संख्या 30 है तथा केवल अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को ही इस कक्षा में दाखिला मिलेगा। गत वर्ष की भांति इन विद्यालयों में कक्षा पहली में हिन्दी माध्यम का सेक्शन नहीं होगा। सीटों की संख्या विद्यालय में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या तथा सीबीएसई नोर्मस के अनुसार ही तय की जाएंगे। सभी कक्षाओं में सेक्शन्स (अनुभागों) की संख्या सम्बन्धित एसएमसी द्वारा विद्यालय में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं के मध्यनजर निर्धारित की जाएगी तथा ड्रा के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत आरक्षण भी दिया जाएगा।
पंजीकरण अंशदान केवल एक बार लिया जाना है। गत वर्षों से दाखिल विद्यार्थियों से किसी तरह का पंजीकरण अंशदान नहीं लिया जाएगा।
विद्यालय में नए दाखिले के लिए ही एकमुश्त पंजीकरण अंशदान लिया जाना है।

-------
वन क्लासरूम वन टीचर व्यवस्था होगी लागू:

पूर्व में जारी निर्देशानुसार 1 लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाले तथा दिव्यांग विद्यार्थियों से विद्यालय विकास निधि नहीं ली जाएगी। वन क्लासरूम वन टीचर व्यवस्था लागू की जाएगी। छात्र अध्यापक अनुपात के अनुसार ही कमरे निर्धारित किए जाएंगे। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षा को आरम्भ करना अनिवार्य है, इसके लिए नामांकन किया जाएगा। बालवाटिका में अभी फीस नहीं ली जाएगी। बालवाटिका में बच्चों के सेक्शन की अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।

------------

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजः

जन्म का प्रमाणपत्र अस्पताल, आंगनवाड़ी अभिलेख, माता-पिता अथवा सरंक्षक का आयु के लिए शपथ पत्र जरूरी है। रिहायश का प्रमाण पत्र आधार कार्ड/परिवार पहचान पत्र। आवेदन का फार्म विभाग द्वारा पहले से ही तैयार किये गए आवेदन फार्म पर ही भरना होगा। यह आवेदन फार्म स्कूल द्वारा अभिभावकों को निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। किसी भी बच्चे को दस्तावेज के अभाव में दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। बच्चे व अभिभावक को अस्थाई दाखिला देकर 30 दिन का समय प्रदान किया जाएगा। यदि आरक्षित सीटों के लिए समुचित संख्या में आवेदन नहीं आते हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा।


-------------------

विद्यालय विकास निधि:

एक मुश्त पंजीकरण अंशदान --500--1 से 5
1000--6 से 12

----------
मासिक अंशदान

रुपये--कक्षा

250----4 से 5

300---6 से 8

400--9 से 10

500--11 से 12

........
वर्जन :
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में आवेदन एवं दाखिला प्रक्रिया का शुक्रवार को अंतिम दिन था। अब 16 अप्रैल को ड्रा निकाला जाएगा। प्रतीक्षा सूची 22 अप्रैल को जारी की जाएगी।

-सुरेंद्र, प्रधानाचार्य मॉडल संस्कृति विद्यालय करतारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed