{"_id":"65d24329c7fe51d89007c21a","slug":"drain-closed-now-waterlogging-on-bhiwadi-border-rewari-news-c-198-1-rew1001-200973-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाले को बंद कराया, अब भिवाड़ी सीमा पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाले को बंद कराया, अब भिवाड़ी सीमा पर जलभराव
विज्ञापन
अलवर बाईपास पर जमा हुआ दूषित पानी। संवाद
धारूहेड़ा। भिवाड़ी का दूषित पानी आने से हो रही परेशानी को देखते हुए स्थानीय पार्षद त्रिलोकधारी और नगर पालिका धारूहेड़ा के उप प्रधान अजय जांगिड़ ने नाले को बंद करवा दिया। इससे धारूहेड़ा में दूषित पानी आना बंद तो हो गया है लेकिन अब भिवाड़ी सीमा पर जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दुकानों में पानी घुसे के कारण 50-60 दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।
भिवाड़ी से नाले के माध्यम से धारूहेड़ा में दूषित पानी आने से जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए स्थानीय पार्षद त्रिलोकधारी व नगर पालिका धारूहेड़ा के उप प्रधान अजय जांगिड़ ने नाले को बंद करवा दिया । अब धारूहेड़ा में पानी तो नहीं प्रवेश कर रहा है लेकन भिवाड़ी सीमा पर जलभराव हो गया है। भिवाड़ी-धारूहेड़ा सीमा पर जलभराव इतना ज्यादा हो चुका है कि दुकानों में पानी घुस गया है। इसके चलते 50 से 60 दुकानदारों को अपनी दुकानेंं बंद करनी पड़ी हैंं। जलभराव का मुख्य कारण धारूहेड़ा में नाले को बंद करना है। यह दूषित पानी भिवाड़ी से आता है और इसमें धारूहेड़ा प्रशासन भी कुछ नहीं कर सकता है। तीन दिन पहले भिवाड़ी से आ रहा दूषित पानी धारूहेड़ा में प्रवेश कर गया था। इससे आसपास का क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था। बजरंग कॉलोनी में घर के अंदर तक पानी चला गया था। सर्विस रोड पर भी पानी भरने से यातायात प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए स्थानीय पार्षद ने यह कदम उठाया है। पार्षद का कहना है कि लोग काफी परेशान थे जिस वजह से नाले को बंद करवाया गया है।
नवंबर 2023 में खोला गया था नाला
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बाबा बालक नाथ रैंप तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे थे, रैंप तो नहीं तोड़ा गया मगर नाला खोल दिया गया था। तभी से स्थिति खराब हो रही है। दूसरी तरफ गंदे पानी के समाधान के लिए इस साल उम्मीद है कि व्यवस्था दुरुस्त हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि अब राजस्थान में भी बीजेपी की सरकार है और हरियाणा में भी बीजेपी है। इससे पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी जिस वजह से हमेशा दूषित पानी को लेकर विवाद बना रहता था और एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते थे। अब समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -
धारूहेड़ा सीमा पर अभी क्या कुछ हो रहा है। इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। इतना जरूर है कि समस्या का समाधान जल्द करवाया जाएगा। -कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।