फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Pratibha of the district received the Best Research Paper Award

Rewari News: जिले की डॉ. प्रतिभा को मिला सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार

Thu, 25 Dec 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pratibha of the district received the Best Research Paper Award
फोटो 8 : आईआईटी पटना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार प्
रेवाड़ी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रेवाड़ी स्थित एक निजी कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतिभा को सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रतिभा का शोध पत्र इमेजिनेशन ओवर इनोवेशन एंड प्रेजेंस ओवर पावर: व्हाई लिटरेचर इज आवर सेंटिनल इन द लूमिंग एआई प्रेकारिटी सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए लगभग 54 शोध पत्रों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। यह सम्मेलन 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित हुआ जिसमें देश-विदेश के विद्वानों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पुरस्कार तीन-स्तरीय समीक्षा प्रक्रिया के आधार पर दिया गया, जिसमें शोध पत्र की मौलिकता, अकादमिक गुणवत्ता, शोध की गहराई और सम्मेलन के दिशानिर्देशों का पालन जैसे मानकों को परखा गया। डॉ. प्रतिभा को यह सम्मान सम्मेलन की संयोजक डॉ. प्रियंका त्रिपाठी द्वारा सर्टिफिकेट और 10 हजार रुपये नकद राशि के साथ प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रतिभा का शोध पत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभावों के परिप्रेक्ष्य में साहित्य की मानवीय, नैतिक और सजग प्रहरी की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। इससे किशनलाल पब्लिक कॉलेज और पूरे अकादमिक जगत में गौरव की अनुभूति हुई। डॉ. प्रतिभा हाल ही में जर्मनी के बर्लिन में भी हरियाणवी संस्कृति पर शोध प्रस्तुत कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed