फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Meritorious Student Scheme invites online applications

Rewari News: डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Thu, 21 Aug 2025 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Meritorious Student Scheme invites online applications
रेवाड़ी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति, घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं टपरीवास जातियों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र व छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत छात्र की पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख से कम होनी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र व 70 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कक्षा बारहवीं में अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं को 70 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र व 75 प्रतिशत शहरी क्षेत्र में प्राप्त करने पर बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर आठ हजार रुपये व इंजीनियरिंग व अन्य तकनीकी व्यावसायिक कोर्स में दाखिला लेने पर 9 हजार रुपये, मेडिकल व अलाइड कोर्स में दाखिला लेने पर 10 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
अनुसूचित जाति के छात्र व छात्राओं के लिए स्नातक में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र व 65 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र में प्राप्त करने पर स्नातकोत्तर में आर्ट्स, कॉमर्स, विज्ञान के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर 9 हजार रुपये, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी व्यावसायिक कोर्स में दाखिला लेने पर 11 हजार रुपये, मेडिकल व अलाइड कोर्स में दाखिला लेने पर 12 हजार रुपये मिलते हैं।
पिछड़े वर्ग ए के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र तथा 70 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र में प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। वहीं पिछड़े वर्ग बी व अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र में और 80 प्रतिशत शहरी क्षेत्र प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।




आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

जिला कल्याण अधिकारी रेणु बाला ने बताया कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर मेधावी छात्र योजना के लिए विद्यार्थी नजदीकी सीएससी सेंटर, सरल केंद्र रेवाड़ी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम का प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, आवेदक का फोटो, बैंक पास बुक प्रति, आय प्रमाण पत्र, वर्ष 2025-26 रिहायशी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट व तत्कालीन कक्षा का आईडी कार्ड अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed