फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DPS School Rewari stood first in class XI category in speech competition

Rewari News: भाषण प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की श्रेणी में डीपीएस स्कूल रेवाड़ी प्रथम

Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
DPS School Rewari stood first in class XI category in speech competition
रेवाड़ी। राज इंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पंद्रह से भी अधिक विद्यालयों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सैनी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आदमी कभी नहीं हारता, हारते हैं उसके विचार, इसलिए विचारों को बदल कर आदमी एक बार फिर नई शुरुआत कर सकता है। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की श्रेणी में प्रथम स्थान डीपीएस स्कूल रेवाड़ी, द्वितीय स्थान होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान राज इंटरनेशनल स्कूल रहा।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी और हेमंत सैनी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव गांधी, इंडिया टुडे दिल्ली, रत्न कुमार का स्वागत किया और छात्रों के लिए इस तरह की रचनात्मक व प्रभावशाली प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से प्रथम स्थान पर डीपीएस स्कूल रेवाड़ी, द्वितीय स्थान पर अरावली इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान पर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रहा। वहीं, दूसरी तरफ पेंटिंग प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों ने कला प्रदर्शन करते हुए सुंदर चित्र बनाए। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को बधाई देते हुए ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed