फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Double pit toilets will be made in 20 houses

Rewari News: 20 घरों में बनाए जाएंगे डबल पिट शौचालय

Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Double pit toilets will be made in 20 houses
रेवाड़ी। एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला रेवाड़ी के सभी खंडों के प्रत्येक गांव के 20-20 घरों में सिंगल पिट से डबल पिट शौचालय बनाए जाएंगे, जिस भी घर में डबल पिट शौचालय बनाया जाएगा, उसे सरकार की ओर से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से यह प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि दो गड्ढों वाले शौचालय एक गड्ढे वाले शौचालय से ज्यादा बेहतर हैं। दो गड्ढों वाले शौचालय का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आजीवन चलता रहेगा और साथ में जैविक खाद भी मिलती रहेगी। जिला के गांवों में डबल पिट यानी दो गड्ढों वाले शौचालय बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए सरपंचों व ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं और सिंगल पिट से डबल पिट वाले शौचालयों के फायदों के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed