फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Donate jaggery and other food to cow sheds in winter: Ravindra

सर्दी में गोशालाओं में गुड़ और दूसरे आहार करें दान : रविंद्र

Fri, 21 Nov 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Donate jaggery and other food to cow sheds in winter: Ravindra
जाटूसाना गौशाला में सेवाकार्य करते लोग। स्रोत : संस्था - फोटो : katra news
रेवाड़ी। अमावस्या के अवसर पर महिला मंडल मूसेपुर ने महातीर्थ धाम शिव मोहन गोशाला जाटूसाना में सेवाकार्य करते हुए दान-पुण्य का कार्यक्रम आयोजित किया। महिला मंडल की टीम ने गोशाला में कार्यरत सभी 22 कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए चादरें प्रदान कीं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी ने कहा कि जाटूसाना गोशाला को आसपास के कई गांवों से सतत सहयोग प्राप्त होता है तथा गांव-गांव में गठित गौशाला सहयोग कमेटियां नियमित रूप से पोषक आहार उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन

गोशाला को गुड़, खल, बिनौला, गेहूंं, बाजरा, तूड़ा, कड़बी, पराली और मटर के चारे का निरंतर सहयोग मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में सरकार द्वारा भी गोशाला के पोषक आहार के लिए उल्लेखनीय सहयोग दिया गया है। रविंद्र ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में नजदीकी गोशालाओं में गुड़ और अन्य पौष्टिक आहार दान करके पुण्य कमाएं और गोसेवा में योगदान दें। इस अवसर पर डीएसपी जयसिंह प्रधान, दानवीर चौहान, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed