फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Do not do ultrasound tests without RCH ID: DC

बिना आरसीएच आईडी के न करें अल्ट्रासाउंड जांच : डीसी

Thu, 12 Jun 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Do not do ultrasound tests without RCH ID: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लिंगानुपात में सुधार के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बिना आरसीएच आईडी के अस्पताल या अल्ट्रासाउंड केंद्र गर्भवती का अल्ट्रासाउंड जांच नहीं करें। इसका उल्लंघन मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने कहा कि सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जिम्मेदारी है कि वह अधिकृत एवं पंजीकृत मामलों में ही जांच करें। यह भी निर्देश दिया कि अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट अवैध रूप से बेची जा रही हो, तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि ऐसे मामलों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बेटियों का भविष्य उज्ज्वल और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 2024 के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए कम लिंगानुपात वाले गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाए।

पंचायत स्तर पर संवाद, समुदाय की भागीदारी, निगरानी तंत्र को मजबूत करना और बेटियों को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना इन अभियानों के प्रमुख उद्देश्य होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed