Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diwali will be celebrated during Pradosh period from 5:33 pm to 8:12 pm.

प्रदोष काल में शाम 5:33 से 8:12 बजे तक मनेगी दीपावली,

Sun, 08 Nov 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Diwali will be celebrated during Pradosh period from 5:33 pm to 8:12 pm.
डॉ. अजय शास्त्री
रेवाड़ी। दिवाली 2026 8 नवंबर को प्रदोष काल में मनाई जाएगी। इस दिन वृषभ लग्न और स्वाति नक्षत्र की प्रधानता रहेगी। निशीथकाल में काली पूजा भी संपन्न होगी।
विज्ञापन

शहर के ज्योतिषाचार्य डॉ. अजय शास्त्री के अनुसार ज्योतिषीय गणना के अनुसार महालक्ष्मी पूजन में श्रीयंत्र जरूर रखना चाहिए। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। लक्ष्मी के साथ देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर की पूजा भी करनी चाहिए।
विज्ञापन

पूजन में कमल का फूल, कमलगट्टे की माला और गन्ना रखना शुभ माना गया है। कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप किया जाता है। महालक्ष्मी की तस्वीर के साथ उनके चरण चिह्नों की पूजा का भी विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8:03 से दोपहर 12:07 बजे तक, अभिजित मुहूर्त 11:45 से 12:29 बजे तक और शुभ चौघड़िया दोपहर 1:29 से 2:50 बजे तक रहेगा। प्रदोषकाल शाम 5:33 से 8:12 बजे तक तथा वृषभ स्थिर लग्न शाम 5:59 से 7:55 बजे तक रहेगा।
शुभ, अमृत और चर चौघड़िया शाम 5:33 से रात 10:29 बजे तक रहेगा। निशीथकाल रात 11:41 से 12:33 बजे तक और सिंह लग्न रात 12:33 से 2:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान गणेश, इंद्र, कुबेर और महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा।

10 नवंबर को गोवर्धन पूजा
डॉ. शास्त्री ने बताया कि 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या रहेगी। 10 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद सात परिक्रमा लगाने का विधान है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की थी। इसी स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है।


कार्तिक शुक्ल द्वितीया को है भाई दूज
11 नवंबर को कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर भाई दूज या यम द्वितीया मनाई जाएगी। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं और भोजन कराती हैं। चित्रगुप्त पूजन का भी विशेष महत्व है। डॉ. शास्त्री के अनुसार बहनों से तिलक करवाना और उन्हें वस्त्र आदि भेंट करना शुभ माना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed