फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Division bench of National Commission for Protection of Child Rights heard complaints of children in the camp

Rewari News: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की खंडपीठ ने शिविर में सुनी बच्चों की शिकायतें

Fri, 12 Jul 2024 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Division bench of National Commission for Protection of Child Rights heard complaints of children in the camp
रेवाड़ी। बच्चों की समस्या सुनते राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज। स्र
कोसली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की खंडपीठ ने वीरवार को आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल की अध्यक्षता में कोसली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित हुआ। इसमें बच्चों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को बच्चों की शिकायतों का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा बेंच के सामने शिकायत रखी गई, इन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया और समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अधिकतर शिकायतें बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र व उनके अधिकारों व सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित थीं। शिविर में विकलांग बच्चों के सर्टिफिकेट बनाए गए। दस्तावेजों में जो कमी पाई गई, उन्हें ठीक किया गया है। अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद प्रदान करने व सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार बच्चों को सुविधाएं व संरक्षण सुनिश्चित हो और निर्धारित समय सीमा में संबंधित प्रकरणों का निराकरण संभव किया जाए। सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के माध्यम से निराकरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक भी सरकारी निर्देशों की अनुपालना करें।
विज्ञापन


आयोग का उद्देश्य बाल अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना

एनसीपीसीआर की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का उद्देश्य बाल अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में एक ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है जो बच्चों के हित में सभी कानूनी प्रावधानों, उनके संरक्षण और विकास के लिए प्रदेश में चलाई जा रही समस्त योजनाओं की सटीकता, सम्पूर्णता, प्रभावशीलता की निगरानी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रवीण जोशी

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीण जोशी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग बाल अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग के लिए शून्य से लेकर 18 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों की सुरक्षा का समान महत्व है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करना राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गांव के ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पॉक्सो एक्ट, बच्चा गुमशुदा, बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति, स्कूल संबंधी किसी दस्तावेज प्राप्त करने में परेशानी, आधार कार्ड, स्वास्थ्य संबंधी तथा मेडिकल सर्टिफिकेट आदि किसी भी तरह की शिकायत को आयोग के समक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed