फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   distt 18 collage 10 thousand saets

जिले के 18 कॉलेज की 10 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू

Sun, 06 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
distt 18 collage 10 thousand saets
कोरोना संकट के चलते दो माह की देरी से ही सही लेकिन सोमवार से जिला के साथ-साथ प्रदेशभर में स्नात्तक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी 7 से 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिल के विद्यार्थी 11 सरकारी, 4 सरकारी सहायता प्राप्त एवं 3 स्वयं पोषित डिग्री कॉलेजों में बीए की 4880, नॉन मेडिकल 1740, बीकॉम की 1320 व मेडिकल के लिए करीब 600 सीट के लिए आवेदन करेंगे। बीते वर्ष मेडिकल व बीकॉम में सबसे अधिक मारमारी देखी गई थी। मेरिट लिस्ट भी सबसे अधिक इन्हीं संकायों में रही है। विद्यार्थी जीसी खरखड़ा, जीसी कंवाली, जीसी बावल, जीसीडब्ल्यू पाली, जीसी नाहड़, जीडब्ल्यूसी गुरावड़ा, जीसी रेवाड़ी, जीसी कोसली, जीसीडब्ल्यू बावल, जीसी जाटूसाना और जीसीडब्ल्यू रेवाड़ी के राजकीय कॉलेजों के अलावा सरकारी सहायता प्राप्त केएलपी कॉलेज, शहर के कालाका रोड स्थित आरडीएस गर्ल्स कॉलेज, शहर के नाईवाली चौक स्थित अहीर कॉलेज, डीएवी गर्ल्स कॉलेज कोसली में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र स्वयंपोषित कॉलेजों में विवेकानंद डिग्री कॉलेज डहीना, माता राजकौर कॉलेज सहारनवास व राव राम सिंह डिग्री कॉलेज मुकुंदपुर बसई में भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

आज से शुरू होकर 6 अक्तूबर तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जिले के सभी सरकारी सहायता प्राप्त व निजी कॉलेजों में स्नातक के लिए 7 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्तूबर तक चलेगी। प्रवेश के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए डीएचईएडीएमआईएसएसआईओएनएस.एनआईसी.इन पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
21 सितंबर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
22 से 25 सितंबर दस्तावेजों की जांच व मेरिट लिस्ट की तैयारी
26 सितंबर प्रथम मेरिट लिस्ट
26 से 29 सितंबर फीस जमा कराने की तिथि
30 सितंबर द्वितीय मेरिट लिस्ट
1 से 5 अक्तूबर को फीस जमा कराने की तिथि
6 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू तथा ओपन काउंसिलिंग
प्रवेश के लिए ऑनलाइन अपलोड किए जाने वाले जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
10वीं व 12वीं कक्षा की अंकतालिका
माइग्रेसन सर्टिफिकेट (यदि एचएसईबी से अलग बोर्ड का विद्यार्थी है)
यदि नेशनल टैलेंट अवार्ड का लाभ लेना है तो प्रमाण पत्र की कॉपी
मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध है)
आय प्रमाण पत्र (एससी, बीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए)
आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र
गैपइयर अंडरटेकिंग
वह सब जो विद्यार्थियों के लिए जानना जरूरी
दस्तावेज अपलोड करने के बाद ऑनलाइन ही सत्यापन होगा, यदि इस दौरान कोई दस्तावेज रद्द कर दिया जाता है तो आवेदन के मोबाइल पर एक मेसेज आएगा। आवेदक को 48 घंटे के दौरान मांगा गया उपयुक्त दस्तावेज जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आवेदक 5 कालेज चुन सकता है। वहीं एक कॉलेज में 5 कोर्स चुनने की छूट भी आवेदक को रहेगी।
यदि एक बार प्रवेश कॉलेज के द्वारा मान्य हो जाता है तो हरियाणा बोर्ड के अलावा दूसरे बोर्ड के विद्यार्थियों को 10 दिन के समय में कालेज में माइग्रेसन सर्टिफिकेट जमा कराना अनिवार्य है।

सीट वितरण में आरक्षण का पैमाना
आल इंडिया ओपन कैटेगरी के लिए 15 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेंगी। 85 प्रतिशत हरियाणा के लिए आरक्षित रहेगा। सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं लेकिन 15 प्रतिशत ऑल इंडिया सीट के चलते कुल सीट का 42.5 प्रतिशत राज्य के सामान्य श्रेणी के आवेदकों के हिस्से आएंदगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत, एससी के लिए 20 प्रतिशत, बीसी-ए के लिए 16 प्रतिशत व बीसी-बी के लिए 11 प्रतिशत। वहीं दिव्यांगों के लिए 3 प्रतिशत सीट आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा भी पूर्व सैनिकों सहित अन्य श्रेणियों में कुछ सीटें आरक्षित की गई हैं।
कहां कितनी सीट:
केएलपी पीजी कॉलेज
बीए: 640
बीएससी नॉन-मेडिकल: 320
नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस: 60
बीएससी मेडिकल: 160
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी: 40
बीकॉम: 240
बीकॉम ऑनर्स: 60
बीजेएमसी: 40
बीसीए: 120
बीबीए: 80
------------------
- अहीर कॉलेज रेवाड़ी
बीए : 640
बीएससी नॉन मेडिकल : 320
मेडिकल : 80
बीकॉम : 160
बीबीए : 120
बीसीए : 120
--------------------
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर- 18 रेवाड़ी
बीए : 560
बीएससी नॉन मेडिकल : 240
बीएससी मेडिकल : 160
बीकॉम : 240
एमकॉम: 60
एमए ज्योग्राफी: 40
----------------
- आरडीएस गर्ल्स पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी
बीए : 160
बीकॉम : 80
नॉन मेडिकल : 80
--------
डीएवी गर्ल्स कॉलेज कोसली
बीए : 320
बीकॉम : 80
बीसीए : 60
------------------------
- राजकीय महाविद्यालय बावल
बीए : 400
बीएससी नॉन मेडिकल : 60
बीकॉम : 60
---------------------------------
- राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा
बीए : 240
बीकॉम : 80
बीएससी नॉन मेडिकल : 80
(कंप्यूटर साइंस के साथ) : 40
------------------------
- राजकीय महाविद्यालय कोसली
बीए: 240
बीएससी नॉन मेडिकल: 240
बीएससी मेडिकल: 80
बीकॉम: 80
-------------------------
- राजकीय महाविद्यालय नाहड़
बीए: 420
बीएससी नॉन मेडिकल: 80
बीकॉम: 60
----------------
- राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा
बीए : 320
बीएससी नॉन मेडिकल: 80
बीकॉम : 160
--------------------
- राजकीय महाविद्यालय कंवाली
बीए: 420
बीएससी नॉन-मेडिकल: 160
बीकॉम: 80
बीसीए: 60
एमए अंग्रेजी: 40
----------------
- राजकीय महिला महाविद्यालय पाली
बीए: 160
बीकॉम: 80
बीएससी नॉन मेडिकल: 40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed