Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District level youth festival starts today at IGU

Rewari News: आईजीयू में जिलास्तरीय युवा महोत्सव आज से

Thu, 19 Nov 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
District level youth festival starts today at IGU
रेवाड़ी। जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 19 और 20 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के कल्पना चावला सभागार में किया जाएगा। इस बार महोत्सव की थीम नशामुक्त युवा, विकसित भारत है। इसमें छह विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी जिनमें प्रतिभागी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि महोत्सव में जिले के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

आयु की गणना 17 अगस्त के आधार पर की जाएगी। पिछले वर्ष के विजेता इस बार प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। एक प्रतिभागी केवल एक विधा में हिस्सा ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में ग्रुप लोक नृत्य, ग्रुप लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, कविता लेखन और पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं होंगी। लोक नृत्य और लोकगीत की प्रस्तुतियां नशामुक्त युवा, विकसित भारत थीम पर आधारित होंगी।
नुक्कड़ नाटक के लिए हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग किया जा सकेगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में ए-3 आकार की शीट पर प्रतिभागी अपनी कला प्रदर्शित करेंगे, जबकि कविता लेखन में मौलिक रचनाओं को ही शामिल किया जाएगा।
लोक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, सारंगी, इकतारा, खड़ताल और तबला जैसे पारंपरिक भारतीय वाद्य यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। किसी भी प्रस्तुति में अश्लीलता, आपत्तिजनक भाषा या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री की अनुमति नहीं होगी।


विजेताओं को मिलेगी नकद पुरस्कार राशि
जिला स्तर पर प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये प्रति प्रतिभागी नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई और विश्वविद्यालयों के प्रमुखों से युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed