{"_id":"66df4d562cacbe68db081064","slug":"district-level-science-drama-staging-competition-will-be-held-till-25th-rewari-news-c-198-1-rew1001-209141-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिलास्तर पर विज्ञान नाटक मंचन प्रतियोगिता 25 तक होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिलास्तर पर विज्ञान नाटक मंचन प्रतियोगिता 25 तक होगी
Tue, 10 Sep 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 25 सितंबर तक राजकीय विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी। जिलास्तरीय विज्ञान नाटक मंचन में पांच विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
इसके लिए प्रत्येक ब्लाक के एक-एक विद्यालय के विद्यार्थियों का चयन किया गया है। खोल ब्लॉक स्थित जीएएसएसएसएस विद्यालय पिछड़ावास, रेवाड़ी ब्लॉक स्थित यूरो इंटरनेशनल विद्यालय, नाहड़ ब्लॉक स्थित जीएएसएसएसएस विद्यालय, जाटूसाना ब्लॉक स्थित जीएसएसएसएस विद्यालय पालावास और बावल ब्लॉक स्थित जीएसएसएसएस विद्यालय के विद्यार्थी विज्ञान नाटक मंचन में हिस्सा लेेंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने बताया कि जिले में एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार जिलास्तरीय उत्तर भारत विज्ञान नाटक 2024-25 का आयोजन 20 सितंबर तक होगा। 25 सितंबर तक जिलास्तर पर यह प्रतियोगिता होगी। खंड स्तर पर विज्ञान नाटक प्रतियोगिता हो चुकी है। खंडस्तर पर विजेता व उपविजेता टीमें जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। विद्यार्थियों को दिए गए विषय को नाटक के जरिये प्रस्तुत करना होगा। विज्ञान नाटक के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही इस प्रतियोगिता में नाटक की प्रस्तुति के लिए 50 अंक, नाटक में वैज्ञानिक सामग्री प्रस्तुति के लिए 30 अंक, नाटक की प्रभावशीलता प्रस्तुति के लिए 20 अंक का निर्धारण भी किया गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग विषय तय किए गए हैं। इनमें आपदा प्रबंधन की आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वैश्विक जल संकट, एआई और सोसायटी और जलवायु परिवर्तन और उसका प्रभाव शामिल है।
वर्जन :
25 सितंबर तक जिलास्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें खंडस्तर पर प्रथम विजेता स्कूलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ शिक्षा विभाग रेवाड़ी।