{"_id":"62d5a98d3e50e0237f11402f","slug":"district-got-19-sports-nurseries-practice-will-start-from-august-1-rewari-news-rtk6527042142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 20 खेल नर्सरियां ंवंटित, 19 पहली अगस्त से शुरू हो जाएगा खेल प्रशिक्षण.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 20 खेल नर्सरियां ंवंटित, 19 पहली अगस्त से शुरू हो जाएगा खेल प्रशिक्षण.....
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने नई युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश भर में 1100 खेल नर्सरियां शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनका आवंटन हो गया है। इनमें से 500 नर्सरियों को विभागीय प्रशिक्षक जबकि 600 नर्सरियों को सरकारी/गैर सरकारी शिक्षण संस्थान अथवा गैर शिक्षण संस्थान संभालेंगे। जिले के सरकारी/गैर सरकारी शिक्षण संस्थान और गैर शिक्षण संस्थान को 19 खेल नर्सरियां मिली हैं, जिनमें एक अगस्त से खेल अभ्यास शुरू करा दिया जाएगा। इन नर्सरियों का प्रथम तीन माह के प्रदर्शन के आंकलन के बाद इनका भविष्य तय होगा कि उनको जारी रखा जाएगा या बंद कर दिया जाएगा।
संस्था का नाम व खेल नर्सरी
1. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल एथलेटिक्स (मिक्स)
2. - अविराज वर्ल्ड स्कूल, रेवाड़ी एथलैटिक्स (मिक्स)
3. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल पठानी - बास्केटबाल, लड़कों के लिए
4. - महाराज अग्रसेन स्कूल, रेवाड़ी - बॉक्सिंग (मिक्स)
5. - अहीर कॉलेज, रेवाड़ी - फुटबाल( लड़के)
6. - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर - शूटिंग (मिक्स)
7. - सैनी पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी - फुटबाल (लड़कियां)
8. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी - हैंडबॉल - ( लड़के)
9. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलखा, रेवाड़ी- कबड्डी (लड़के)
10. - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार - नैटबाल (लड़कियां)
11. - न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड - वालीबाल ( लड़के)
12. - हम्युनिटी स्कूल, भडंगी - कुश्ती (मिक्स)
13. - सीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेंडबाल रोझूवास ( लड़के)
14. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली- हॉकी (लडके)
15. - श्री बालाजी इन्टरनेशनल स्कूल, कंवाली- हॉकी (लड़के)
16. - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढी बोलनी - कबड्डी (लड़के)
17. - राव शूटिंग अकादमी, रेवाड़ी शूटिंग (मिक्स)
18. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय -बिठवाना, वालीबाल ( लड़के)
19. - अजीत अखाड़ा, बावल कुश्ती (मिक्स)
नोट - एक नर्सरी का निर्णय लंबित है।
--------------------
प्रशिक्षकों को मिलेगा भत्ता
इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षित प्रशिक्षक को 25 हजार रुपये मासिक जबकि अर्ध प्रशिक्षित प्रशिक्षक को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय हरियाणा सरकार के खेल विभाग की ओर से मिलेगा।
--------
खिलाड़ियों को मिलेगा खुराक भत्ता
इन नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार और खेल विभाग के निर्णय के अनुसार खुराक भत्ता मिलेगा, जो 14 साल से कम आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये मासिक जबकि 15 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपसे मासिक मिलेगा। बशर्ते वे इन नर्सरियों में एक माह में कम से कम 22 दिन प्रशिक्षण लेने पहुंचे हों।
विज्ञापन
----------
सरकार और खेल विभाग रखेगा निगरानी
खिलाड़ियों की प्रशिक्षण अवधि के दौरान नर्सरियों में खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था और खिलाड़ियों की उपस्थिति की समय - समय पर जांच करने के लिए खेल विभाग के उप निदेशक तथा जिला खेल अधिकारी औचक दौरे करेंगे। प्रथम तीन माह तक इन नर्सरियों की संचालन व्यवस्था देखी जाएगी। उसके बाद इनकी गतिविधियों के आधार पर खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर इनका भविष्य तय होगा कि इनका संचालन जारी रखा जाए या फिर कोई नया निर्णय लिया जाए।
------------------
वर्जन
- जिले में युवाओं को खेलों की दुनिया से जोड़े के लिए हरियाणा सरकार और खेल विभाग का यह सराहनीय निर्णय है। 19 नर्सरियां आवंटित हो चुकी हैं। प्रत्येक में 25 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। - मदनपाल- जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रेवाड़ी।
----------------------------