फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dispose of Housing Renovation Scheme applications immediately

Rewari News: आवास नवीनीकरण योजना के आवेदनों को तत्काल निपटाएं

Fri, 01 Mar 2024 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dispose of Housing Renovation Scheme applications immediately
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने वीरवार को डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना व मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग हरियाणा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से बीपीएल परिवारों को डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत वर्ष 2022-23 व 2023-24 के दौरान सरल पोर्टल पर प्राप्त हुए सभी आवेदन पत्रों का निर्धारित नियमानुसार निपटारा करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि योजना के तहत सरल पोर्टल पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व बीडीपीओ तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से सत्यापन किया जाता है। आवेदन उपरोक्त अधिकारियों को विभागीय वेबसाइट पर प्रेषित किए जाएंगे जो उक्त अधिकारियों की ओर से लॉग इन प्रोसेस के माध्यम से एक्सेस किए जा सकते हैं। सरकार के निर्देशानुसार सरल पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों का चरणबद्ध तरीके से निदान किया जाएगा। संबंधित अधिकारी अपनी टिप्पणी सहित सत्यापित व योग्य आवेदनों को अप्रूवल और रिजेक्शन के लिए एडीसी को प्रेषित करेंगे। एडीसी की ओर से आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदन को आगामी कार्यवाही के लिए मुख्यालय प्रेषित किया जाएगा। एडीसी की ओर से अनुमोदित किए गए आवेदन पत्रों के आधार पर योजना के सभी नियम व शर्तों के अनुसार पंचकूला मुख्यालय द्वारा भुगतान किया जाएगा। बैठक में एडीसी अनुपमा अंजली, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed