{"_id":"67bcc0108979e298cc07b297","slug":"discussion-on-curbing-road-accidents-rewari-news-c-198-1-rew1001-215728-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने पर की चर्चा
Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के साथ सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे पुलिस तथा आरटीओ के साथ मिलकर नियमित रूप से स्कूलों की बसों की जांच करें। यह सुनिश्चित करें कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों की पूर्ण रूप से अनुपालना हो। अतिरिक्त उपायुक्त ने एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में तेजी लाने, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, सिग्नल तोड़ने वालों, लिमिट से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों के चालान करने, सड़क पर साइन बोर्ड लगवाने, दुघर्टना का ऑडिट, ब्लैक स्पॉट, दुर्घटना स्थल चिह्नित करने, अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए।