{"_id":"68eaa4de95da595fca0884f4","slug":"disabled-children-showed-their-strength-in-the-sports-competition-rewari-news-c-198-1-fth1001-227313-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दमखम
Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 5जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते बच्चे। स्रोत : कोच
भिवाड़ी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में संभाग स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जयपुर संभाग के निजी और राजकीय स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
खैरथल-तिजारा जिले के बच्चों ने इस आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में तिजारा ब्लॉक के राउमावि तिजारा के छात्र सैकुल ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
बोसी प्रतियोगिता में तिजारा ब्लॉक की टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में तिजारा ब्लॉक के अयान फैजल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विजेता प्रतियोगियों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जयपुर दीपेंद्र माथुर, पल्लवी शर्मा और पवन जीनवाल ने मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। खैरथल-तिजारा जिले की टीम का नेतृत्व विशेष शिक्षक शैलेंद्र सैनी ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, अनुराम उपस्थित रहे।