{"_id":"69b5480fca819637130ef07d","slug":"digital-locker-facility-to-be-launched-at-rewari-railway-station-rewari-news-c-198-1-rew1001-235001-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शुरू होगी डिजिटल लॉकर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शुरू होगी डिजिटल लॉकर सुविधा
Sun, 15 Mar 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर इस तरह से लगाया जाएगा डिजिटल लॉकर। स्रोत: रेलवे
रेवाड़ी। रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जल्द ही डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर काफी राहत मिलेगी। स्टेशन पर आने वाले यात्री अब अपने बैग और अन्य सामान को सुरक्षित तरीके से डिजिटल लॉकर में रख सकेंगे।
रेलवे प्रशासन की ओर से शुरू की जा रही इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को स्टेशन परिसर में सुरक्षित लॉकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे यात्रियों को अपने सामान के साथ हर समय घूमने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। खासकर वे यात्री जिन्हें ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या कुछ समय के लिए स्टेशन से बाहर जाना होता है वे अपना सामान लॉकर में सुरक्षित रख सकेंगे।
6 घंटे या 24 घंटे तक कर सकेंगे बुक
रेलवे की इस सुविधा के तहत यात्री अपनी जरूरत के अनुसार लॉकर को निश्चित समय के लिए बुक कर सकेंगे। लॉकर को 6 घंटे या फिर 24 घंटे तक के लिए लिया जा सकता है। तय समय सीमा के अनुसार किराया भी निर्धारित किया जाएगा जिससे यात्रियों को सुविधाजनक विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन
तीन अलग-अलग आकार में होंगे लॉकर
स्टेशन पर यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग आकार के लॉकर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर शामिल होंगे। यात्री अपने सामान के आकार और मात्रा के अनुसार इनमें से किसी भी लॉकर का चयन कर सकेंगे।
डिजिटल लॉकर का उपयोग कैसे करें
डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल करने के लिए यात्री को पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करना होगा। इसके बाद नाम और ईमेल आईडी के जरिए एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर अपनी जरूरत के अनुसार लॉकर का साइज चुनना होगा। भुगतान के लिए पैनल पर क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और स्टेशन पर आधुनिक सेवाओं का विस्तार भी होगा। इससे यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था भी बेहतर होगी।
- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे