फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees offered chavaras on the ancient altars of the Jain temple

जैन मंदिर की प्राचीन वेदियों पर श्रद्धालुओं ने चंवर चढ़ाये

Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees offered chavaras on the ancient altars of the Jain temple
रविवार को रेवाड़ी के मढ़ई मौहल्ला स्थित भगवान की वेदी पर चंवर चढ़ाये गए। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर के मढ़ई मोहल्ला स्थित प्राचीन श्रीमूर्ति पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत मंदिर में भगवानों की सभी तीनों वेदियों के ऊपर 192 चांदी के चंवर चढ़ाये गए। समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना व भक्ति भाव के साथ चंवर चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया।
विज्ञापन

चंवर चढ़ाने के लिए लकड़ियों की बड़ी-बड़ी पैड बनाई गई थी। यह कार्यक्रम पंडित हेमचंद्र जैन शास्त्री के सानिध्य में हुआ। मंदिर में भक्तामर पाठ समिति के प्रधान कुलदीप के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा अतिशयकारी भक्तामर पाठ का वाचन होता रहा। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान राजकुमार जैन व सचिव ऋषभ कुमार जैन ने कहा कि यह बड़ा मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है और यहां विराजमान भगवान पार्श्वनाथ, भगवान आदिनाथ व भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमाएं बड़ी अतिशयकारी हैं। रविवार को इन तीनों भगवानों की वेदियों पर श्रद्धालुओं ने चंवर चढ़ाये। इस मौके पर डा. श्रीचन्द जैन, सचिन जैन, संजीव कुमार, मयंक जैन, पंकज जैन, महिला जैन मिलन पारस की अध्यक्षा नीलू जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed