फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees gathered in the annual fair of Baba Garibnath Temple Sangwadi

Rewari News: बाबा गरीबनाथ मंदिर संगवाड़ी के वार्षिक मेले में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 27 Jul 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the annual fair of Baba Garibnath Temple Sangwadi
फोटो: 29रेवाड़ी। वा​र्षिक मेले में मंदिर के महंत जीवन नाथ से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्रोत
रेवाड़ी। गांव संगवाड़ी स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। खुशहाली की कामना की। मंदिर के महंत जीवन नाथ ने बताया कि श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की नागपंचमी को आयोजित मेले में शामधा गद्दीपीर महंत श्रीचंद्रनाथ महाराज विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन


महंत श्रीचंद्रनाथ महाराज ने कहा कि बाबा गरीबनाथ महाराज एक उच्च कोटि के संत और महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने अपनी साधना के बल पर लोगों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा दिल्ली और राजस्थान के कई स्थानों पर बाबा गरीबनाथ महाराज के अनेक मंदिर बने हुए जहां प्रतिवर्ष मेलों का आयोजन किया जाता है। इसमें हजारों श्रद्धालु पहुंचकर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर महंत श्रीचंद्रनाथ महाराज के सानिध्य में रात्रि सत्संग का भी आयोजन किया गया। इसमें पतरामनाथ एंड पार्टी के कलाकारों और पूर्व सरपंच थावर सिंह चोपड़ा ने भजनों के माध्यम से बाबा गरीबनाथ महाराज की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में प्रसाद की विशेष रूप से व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed