{"_id":"67548db4725dffde1907439f","slug":"development-works-worth-crores-of-rupees-stuck-in-kosli-plans-not-completed-rewari-news-c-198-1-rew1001-212496-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली में करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली में करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटके
Sat, 07 Dec 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोसली में खस्ताहाल बस स्टैंड। संवाद
कोसली। कस्बा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटके हुए हैं। शहर के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाले बाईपास रोड के लिए करोड़ों रुपये की घोषणा ठंडे बस्ते में है। क्षेत्र के गांव कृष्णा नगर में रीजनल सेंटर, जाटूसाना में कॉलेज और कोसली में नर्सिंग कॉलेज भवन का कार्य धीमा है।
कोसली के धनिया मोड़ से नाहड़ रोड तक अधूरे बाईपास के लिए 65 करोड रुपये की मंजूरी वर्ष 2017 में मिली थी। इस पर एक ओवरब्रिज बनना था। जमीन अधिग्रहण का काम रुका पड़ा है। कोसली में चार एकड़ जमीन पर सब डिपो बनाने की फाइल मंजूर होने के बाद भी अभी तक कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है।
इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होने थे। 2017 तक सब डिपो बनकर तैयार होने की घोषणा की गई थी। इसके साथ-साथ एचआरडीएफ के तहत 10 करोड़ 13 लाख नाहड़ ब्लॉक के लिए और जाटूसाना ब्लॉक के लिए 10 करोड़ 27 लाख रुपये पंचायत के लिए घोषणा की गई थी। कोसली में रेलवे लाइन पर फाटक नंबर 19 पर बनने वाले अंडरपास की घोषणा भी तीन वर्ष से पास होने के बाद निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है, जिस पर सात करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
रेवेन्यू रिकॉर्ड का आज तक नहीं हुआ बंटवारा
कोसली शहर व आसपास की कॉलोनियों को मिलाकर भाकली पंचायत से अलग कर भाकली बी पंचायत दस वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन इस पंचायत के रेवेन्यू रिकॉर्ड का आज तक बंटवारा ना कर पाने से इस पंचायत के विकास कार्य लगभग बंद पड़े हैं।
बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं क्षेत्र में उपलब्ध करवाने का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जो विकास कार्य रुके हुए हैं। जल्द ही इसे भी पूरा करवा दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
-अनिल यादव, विधायक, कोसली।
कोसली में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा। पिछले दिनों ग्रैप-4 की पाबंदी की वजह से कुछ जगह पर कार्य रुके हुए थे, अब वे फिर से शुरू हो चुके हैं।
-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग