फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Develop the village by following the path shown by our ancestors: Rao Narbir Singh

पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलकर गांव का करें विकास: राव नरबीर सिंह

Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Develop the village by following the path shown by our ancestors: Rao Narbir Singh
फोटो: 21रेवाड़ी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में गुरावड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उप​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बादाम कौर, जगन्न कौर व शांति देवी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इनका अनावरण वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को पूर्वजों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर गांव और गरीब के विकास की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर गांव और गरीब की विकास के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करें जिससे समाज के हर वर्ग की तरक्की हो सके। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण मिल सके। राव नरबीर सिंह ने कहा कि यह मेरी जन्मभूमि है। प्रदेश भर में शीघ्र ही 10 औद्योगिक प्लांट लगेंगे। प्रयास है कि 10 में सबसे पहला औद्योगिक प्लाट कोसली मे लगे व मारूती का भी एक प्लांट कोसली में लगवाने का प्रयास है, जिससे हमारे यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन


स्कूल में सभी बच्चों की ड्रेस के लिए 5 लाख रुपये राव नरबीर सिंह ने देने की घोषणा की। लाइब्रेरी, 10 किलो वाट का सौर उर्जा प्लांट व स्कूल स्टाफ द्वारा रखी गई सभी मांगों पर 3 महीने में काम चालू कराने का आश्वासन भी दिया। पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष राव इंद्रपाल ने कहा कि पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखना तथा उनके बताए रास्तों को आगे बढ़ाना यही युवा पीढ़ी का दायित्व है। इस मौके पर वीरकुमार यादव, अनिल कुमार, स्नेहलता, प्रह्लाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed