फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deteriorating health of rape victim sitting on dharna demanding to get arms license

आर्म्स लाइसेंस बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी दुष्कर्म पीड़ित की बिगड़ी तबीयत

Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Deteriorating health of rape victim sitting on dharna demanding to get arms license
जिले में दस दिन से परिवार का आर्म्स लाइसेंस बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी पीड़ित की तबीयत सोमवार को बिगड़ गई। पीड़ित लंबे समय से धक्के खा रही है। सारे मापदंड पूरे करने के बाद भी उनकी फाइल रिजेक्ट हो गई जबकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, दुष्कर्म पीड़ित अपने माता-पिता व भाई के साथ 20 मई से जिला सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठी है। सुरक्षा के लिए पीड़ित के पिता ने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। पीड़ित का कहना है कि सभी मापदंड पूरे करने के बाद भी डीसी कार्यालय की ओर से उनकी आर्म्स लाइसेंस की फाइल को रिजेक्ट कर दिया है जबकि उसे व परिवार को धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में लाइसेंस का दिया था आश्वासन
पीड़ित की मानें तो वह लंबे समय से लाइसेंस के लिए चक्कर काट रही है। 15 अप्रैल को एक सप्ताह में लाइसेंस जारी करने का आश्वासन दिया थ। एक माह बीतने के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो 17 मई को फिर से डीसी से मुलाकात की। डीसी ने दो दिन में लाइसेंस जारी करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद काम नहीं हुआ तो मजबूरी में उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। वैसे दुष्कर्म पीड़ित व उसके परिवार को पुलिस ने सुरक्षा दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई
धरने पर बैठी पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई। जिला सचिवालय में बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल व कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह को पीड़ित की मां ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। सहकारिता मंत्री के निर्देश के बाद डॉक्टर की टीम ने जिला सचिवालय पहुंच कर पीड़ित की स्वास्थ्य जांच की और उपचार शुरू किया। पीड़ित के खून के नमूने भी जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
फोटो: 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed