फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Despite having everything, the elderly are still living in old age homes

Rewari News: सब कुछ होने के बाद भी वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Despite having everything, the elderly are still living in old age homes
फोटो : 23झज्जर रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में बुजुर्ग लोगों के साथ महिला जैन मिलन पारस के प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महिला जैन मिलन पारस शाखा की सदस्य प्रधान नीलू जैन झज्जर रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम पहुंचीं। इस दौरान आश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों से उनका दर्द सांझा किया।
नीलू जैन ने कहा कि वृद्ध महिलाएं उनसे मिलकर बेहद खुश दिखाई दी और उनके साथ भजन गीत गए। कई महिलाओं ने अपने जीवन की कुछ अच्छी व बुरी यादों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि इनसे यह जानकारी आश्चर्य हुआ कि कुछ बुजुर्गों के नाम पर घर, दुकान, पेंशन आदि सब कुछ है। इसके बाद भी इन्हें वृद्ध आश्रम में जीवन बिताना पड़ रहा है। इनकी ममता व प्यार ऐसे बच्चों के प्रति कठोर कदम उठाने से भी रोक देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस आश्रम में वाराणसी, कोलकाता, धारूहेड़ा व रेवाड़ी आदि के वृद्ध रह रहे हैं। महिलाओं को जैन धर्म के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं का हाल जाना और उन्हें खाद्य पदार्थ व फल वितरित किए गए। इस मौके पर शाखा की रजनी जैन, मीनू जैन, बबिता जैन, अंजलि जैन, अनीता जैन, शिल्पी जैन, अंकिता जैन, योगिता जैन, नीरू जैन, सुमन जैन त्रिशला जैन आदि सदस्याएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed