फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   deputy director inspected civil hospital in rewari

Rewari News: डिप्टी डायरेक्टर ने किया नागरिक अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

Fri, 21 Apr 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
deputy director inspected civil hospital in rewari
मरीजों का हाल पूछते स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्ण कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी का निरीक्षण किया। बाद में सिविल सर्जन, मेडिकल सुपरीटेंड के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्ण कुमार सुबह लगभग 11 बजे नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन के अलावा सभी डॉक्टरों की ओपीडी, एसएनसीयू, गायनी वार्ड, आईसीयू का निरीक्षण किया और वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हर वार्ड व एसएनसीयू से पिछले एक साल का डाटा भी लिया।

उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर और कहा कि यदि किसी प्रकार की कमी या दिक्कत है तो उसे विभाग को अवगत कराया जाए ताकि उसमें सुधार किया जा सके। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश व डॉ. अशोक कुमार के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की। डिप्टी डायरेक्टर के दौरे को लेकर नागरिक अस्पताल के कर्मचारी अलर्ट रहे। सफाई कर्मचारी पूरा दिन अपनी सफाई के काम में लगे रहे। इसके अलावा वार्डों के बाहर भी कर्मचारी ड्यूटी देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed