फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dengue is out of control, four patients were found in one day

Rewari News: डेंगू पर नियंत्रण नहीं, एक दिन में मिले चार मरीज

Tue, 14 Oct 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dengue is out of control, four patients were found in one day
फोटो : 30जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सोमवार को डेंगू के 4 और मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या अब 258 हो गई है। इनमें से 175 मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने ओपीडी में इलाज करवाकर राहत पाई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन

अब तक जिले में कुल 4 हजार सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 258 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, मच्छरों के लार्वा मिलने पर 3500 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। देखा जाए तो मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और स्वास्थ्य विभाग के लिए यह गंभीर चिंता का विषय बन गया है। स्थिति यह है कि प्रदेशभर में सर्वाधिक डेंगू के मामले रेवाड़ी जिले में ही दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार संक्रमण की रफ्तार ज्यादा तेज है और यदि यही स्थिति बनी रही, तो इस साल डेंगू के मरीजों का आंकड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और शहरी स्थानीय निकायों की टीमों द्वारा जगह-जगह फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेवाड़ी शहर में सर्वाधिक 113 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक मिले मरीजों में रेवाड़ी शहर में सर्वाधिक 115, सीएचसी बावल क्षेत्र में 49, खोल क्षेत्र में 45, सीएचसी मीरपुर में 26, गुरावड़ा क्षेत्र में 12, और नाहड़ क्षेत्र में 11 मरीज दर्ज किए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीमारी फैलने लगी है। डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के भी 14 पॉजिटिव केस अब तक सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और बढ़ गई हैं।


वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कूलर, फ्रिज, पानी की टंकी व आसपास जमा पानी में मच्छर के लार्वे की जांच की जा रही है। घरों में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। -डॉ. अमित यादव, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed