फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dengue hits Rewari, 2 cases in 48 hours

Rewari News: रेवाड़ी में डेंगू की दस्तक, 48 घंटे में 2 केस

Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Dengue hits Rewari, 2 cases in 48 hours
विशाल जैमिनी
विज्ञापन

जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। पिछले 48 घंटों में डेंगू के 2 केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के गांव डहीना से पहला मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला। वहीं, बुधवार को दूसरा केस शहर के यादव नगर में मिला है। इनमें से डहीना गांव के रहने वाले मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि यादव नगर वाले मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की एक टीम मरीज की विशेष देखरेख कर रही है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक 150 से ज्यादा लोगों के ब्लड सैंपल लेकर मलेरिया और डेंगू की जांच की जा चुकी है।
इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और दो डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में तैनात कर दिए हैं। ये 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। यहीं नहीं डेंगू को रोकने के लिए विभाग ने जिले को दो लाख रुपये का बजट भी दिया है। इसमें फॉगिंग कराने से लेकर कंट्रोल के लिए अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-250764 जारी कर दिया है। हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र यादव ने बताया कि टीम ने डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से बचाने के लिए जिले के 156 तालाबों में गंबूजिया मच्छली डाली हैं।
विज्ञापन




35 लोगों को थमाया नोटिस
जिले में करीब 40 जगह मलेरिया के लार्वा पाए गए। इनमें से बड़े स्तर पर लार्वा मिलने पर 35 लोगों को नोटिस भी थमाए गए हैं, जबकि कुछ को चेतावनी दी है कि अगर सफाई नहीं रखी और लार्वा मिले तो नोटिस और जुर्माना भी लग सकता है। जिले में मच्छरों के लार्वा जहां-जहां मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में डेंगू के अब तक 2 केस आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए तैयारियां पूरी हैं। जहां भी केस मिल रहे हैं, वहां फॉगिंग कराने के साथ ही स्लाइड भी तैयार की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर इस बार बीडीपीओ की ओर से फॉगिंग कराई जाएगी।
- डॉ. अमित यादव, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया
डेंगू के 7 साल के आंकड़े
वर्ष मरीज
2018 82

2019 27

2020 39

2021 306

2022 324

2023 406

2024 में अबतक 2

7 साल में मिले मलेरिया के मरीज
वर्ष मरीज

2018 13
2019 8

2020 2

2021 1

2022 3

2023 9

2024 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed