{"_id":"68068bf174ade7e1620a856c","slug":"demonstration-regarding-murshidabad-riots-rewari-news-c-198-1-rew1001-218261-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुर्शिदाबाद दंगे को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुर्शिदाबाद दंगे को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो : 19एसडीएम सुरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व हिन्दू समाज के लोगों ने एसडीएम सुरेन्द्र सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक विशेष समुदाय की तरफ से 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर दंगा किया गया। भीड़ ने निर्मम हत्या की। कई परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करना पड़ रहा है।
जिला मंत्री राजकुमार यादव ने बताया कि आज की बंगाल की स्थिति से यह स्पष्ट है कि बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। मांग की गई है कि बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
बंगाल की हिंसा की जांच एनआईए के द्वारा करवाई जाए और दोषियों को अविलंब दंडित किया जाए। इस माैके पर उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाए।