फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demonstration of roadways workers on various demands including increase in salary

Rewari News: वेतन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेजकर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 18 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of roadways workers on various demands including increase in salary

विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड परिसर में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने वेतन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महाप्रबंधक रवीश हुड्डा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी लंबित मांगों व समस्याओं पर साझा मोर्चा द्वारा 23 जून को परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें कुछ मांगों को तो सरकार ने मान लिया था, लेकिन कुछ को पूरा नहीं किया।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
परिचालकों को 35,400 वेतनमान दिए जाने, 1992 से 2002 के रोडवेज के सभी कर्मचारियों की तिथि से पक्का करने, चालकों को हैवी पेग्रेड देने, 2016 के चालकों को पक्का करने, जोखिम भत्ता देने बकाया, बोनस का भुगतान करने, चालक की पदोन्नति करने वाले सभी मुद्दों पर अभी तक सरकार द्वारा कोई भी पत्र जारी करके इन मांगों को लागू नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा जल्दी इन मांगो को लागू नहीं किया तो साझा मोर्चा बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार उच्च अधिकारियों की होगी।इस मौके पर साझा मोर्चा रेवाड़ी डिपो के प्रधान राजपाल यादव, छवि यादव, प्रवीण यादव, संजय यादव, नवीन यादव, ऊधम सिंह, रविंद्र कुमार, विनय कुमार, सतपाल सिंह, विकास यादव, सुदेश यादव, रामकिशन, अजीत यादव, धर्मेंद्र, राजेश, मुकेश महेश कुमार, रामकिशन फौजी, बाल किशन आदि सांझा मोर्चा के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed