{"_id":"69af0f21e1b877c3e5067b65","slug":"demanded-extortion-of-rs-1-lakh-every-month-from-the-accountant-rewari-news-c-198-1-rew1001-234762-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुनीम से एक लाख रुपये की हर माह मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुनीम से एक लाख रुपये की हर माह मांगी रंगदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। किशनपुर के शराब ठेके पर कुछ व्यक्तियों ने मुनीम प्रदीप सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने दो आरोपियों पर नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित प्रदीप सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में से दो व्यक्ति प्राणपुरा गांव के निवासी हैं जबकि अन्य दो की पहचान नहीं हो पाई है।
आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि उनके क्षेत्र में शराब के ठेके चलाने हैं तो उन्हें प्रतिमाह एक लाख रुपये देना होगा नहीं देने पर गोली मारने दी जाएगी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने सोने की चैन भी तोड़ ली। थाना बावल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।