{"_id":"67c4aa8e51e0c6cf870f5b67","slug":"demand-to-make-caste-certificate-in-the-name-of-meghwal-community-rewari-news-c-198-1-rew1001-215952-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेघवाल समाज के नाम से जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेघवाल समाज के नाम से जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग
Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12बासदुदा गांव में आयोजित मेघवाल जागृति मंच की साप्ताहिक बैठक। स्रोत : समाज
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मेघवाल जागृति मंच की साप्ताहिक बैठक खोल ब्लॉक के बासदुदा (भैरू का बास) गांव में भान सिंह खोरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मेघवाल समाज के नाम से जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग की गई।
सचिव भूपेन्द्र शेखपुर ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर संरक्षक वेदप्रकाश मेघवाल ने बताया कि सभी ने समाज में हो रही जागृति को लेकर मेघवाल जागृति मंच की सराहना की। सभी ने मेघवाल शब्द को लेकर एकजुट सहमति जताई। अनुसूचित जाति में मेघवाल को अपनाने पर सभी ने सहमति जताई और कहा की आगे भविष्य में सर्व समाज में अपने आप को मेघवाल कह कर ही संबोधित करें। इस अवसर पर शिक्षाविद अशोक मेघवाल ने बताया की सभी ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जातीय चौपाल को हरिजन चौपाल की जगह मेघवाल चौपाल नाम लिखा जाए।
इस दौरान सभी ने यह निर्णय लिया कि खोल ब्लॉक में सभी गांवों का दौरा कर जल्द ही मेघवाल जागृति मंच के आह्वान पर एक बड़ा ब्लॉक स्तरीय मेघवाल महासम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक वेदप्रकाश नांगल तेजू, प्रवक्ता अशोक मेघवाल, अध्यक्ष सूरजभान, सुंदरलाल भटेडिया, सचिव भूपेन्द्र शेखपुर, कोषाध्यक्ष बलबीर प्राणपुरा मौजूद रहे।