फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to include Bhathera village in Rewari or Dahina tehsil

Rewari News: भठेड़ा गांव को रेवाड़ी या डहीना तहसील में शामिल करने की मांग

Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to include Bhathera village in Rewari or Dahina tehsil
फोटो : 08एचपीपीए कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला को मांग पत्र देत भठेड़ा के ग्रामवासी। स्रोत : ग्र - फोटो : अधिकारियों के साथ बैठक करते गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भठेड़ा गांव के लोगों ने भठेड़ा गांव को रेवाड़ी या डहीना तहसील में शामिल करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एचपीपीए कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला को दिया है।
एचपीपीए कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला भठेड़ा गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। उन्होंने 200 से ज्यादा ग्रामीणों की फैमिली आईडी, पेंशन, आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव के सभी बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन केनरा बैंक बुडौली में आती है, जबकि हमारे गांव के पास में पंजाब नेशनल बैंक मूंदी है। हमें मनेठी तहसील के साथ जोड़ा गया है जो काफी दूर पड़ता है इसलिए हमारे गांव को डहीना या रेवाड़ी तहसील में शामिल किया जाए। हमारा पटवार सर्कल रालियावास लगता है जिसमें पांच गांव लगते हैं। मनेठी का सीधा रास्ता नहीं है। हमें डहीना होकर जाना पड़ता है। इसलिए दूरी भी होती है और अन्य समस्याओं भी रहती है।
विज्ञापन


मांग पत्र पर धर्मवीर सरपंच, सुभाष चंद पूर्व सरपंच, अनूप नंबरदार, कमलेश पूर्व सरपंच, रमेश चंद पंच, कृष्ण शर्मा, संदीप कुमार, सुंदरलाल, देवी दयाल, महेश कुमार, अनिल कुमार, सत्यपाल सिंह, बलविंदर सिंह, विनय कुमार, बलजीत ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed