{"_id":"68d586db886aa966080536b8","slug":"demand-to-expedite-the-work-of-bridge-construction-at-banipur-chowk-rewari-news-c-198-1-fth1001-226270-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बनीपुर चौक पर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बनीपुर चौक पर पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाने की मांग
Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:57 PM IST
सार
बावल में बनीपुर चौक पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगों को शीघ्र कार्य पूर्ण होने का आश्वासन दिया। निर्माण में देरी से यातायात व सुरक्षा की समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
फोटो : 5लोगों से बातचीत करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। संवाद
विस्तार
बावल। बनीपुर चौक पुल निर्माण को लेकर वीरवार को स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। इस दौरान बैठक में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार भी पहुंचे।
विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुल निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसे समय से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कार्य धीमा पड़ा था। अब प्रशासन और अधिकारियों को हाईवे के दोनों तरफ सर्विस रोड दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है जाम की समस्या न हो।
उन्होंने बताया कि विधानसभा में यह मुद्दा उठाया जा चुका है और एचएसआईआईडीसी को टूटी सड़कों की मरम्मत के आदेश दिए गए हैं। मिनी बाईपास का काम भी जल्द शुरू होगा, जिससे यातायात की दिक्कतें कम होंगी।
विज्ञापन
बनीपुर चौक के पास केमिकल से भरा टैंकर पलटने की वजह से आग लगने के कारण 2 व्यापारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। बैठक में किसान नेता रामकिशन महलावत, रणधीर सिंह ढिल्लों, सरपंच बनीपुर पवन कुमार, रामफल, पूर्व थानेदार महेंद्र सिंह और महेंद्र ककरावत मौजूद रहे।