फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   demand for stoppage of vande bharat train at rewari and gurugram union minister rao inderjit singh met railway minister

Rewari News: वंदे भारत ट्रेन का रेवाड़ी और गुरुग्राम में ठहराव की मांग, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेल मंत्री से की मुलाकात

Tue, 21 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
demand for stoppage of vande bharat train at rewari and gurugram union minister rao inderjit singh met railway minister
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपते केन्द्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के रेवाड़ी और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने मंगलवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि गुरुग्राम देश का प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र है। विश्व प्रसिद्ध अनेक कंपनियों के कॉर्पोरेट कार्यालय यहां कार्यरत हैं और साइबर सिटी के रूप विश्व ख्याति प्राप्त शहर है। गुरुग्राम शहर में विभिन्न राज्यों के प्रवासी सहित औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि देश के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम और आसपास से हजारों की संख्या में दैनिक यात्री रेवाड़ी व राजस्थान की ओर प्रतिदिन यात्रा करते हैं। राव ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि रेवाड़ी देश में पीतल नगरी के रूप में विख्यात है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से राजस्थान को जोड़ने के लिए चार दिशाओं में रेल का संचालन किया जाता है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जयपुर मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाला रेलवे स्टेशन है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि गुरुग्राम और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव होने से दैनिक रेल यात्रियों के साथ राजस्थान व दिल्ली की ओर जाने वाले लाखों यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के मेजर अपग्रेडेशन की चर्चा करते हुए राव ने कहा कि रेलवे स्टेशन की ड्राइंग को अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहा है जिसे जल्द फाइनल करने और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री से की। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का चयन भी अमृत भारत स्टेशन की योजना में किया गया है। जयपुर मंडल की ओर से स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार के लिए योजना बनाई जा रही है जिसको जल्द मूर्त रूप दिया जाए। केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव किया जाएगा और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed