{"_id":"6a89e86174c75306ca0535b8","slug":"demand-for-implementation-of-the-job-act-rewari-news-c-198-1-rew1003-244085-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जॉब एक्ट लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जॉब एक्ट लागू करने की मांग
Sat, 22 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के अनुबंधित बिजली कर्मचारियों ने जॉब एक्ट लागू नहीं होने के विरोध में विधायक लक्ष्मण यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने सरकार से कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द जॉब एक्ट लागू करने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की 58 वर्ष की नौकरी सुरक्षित करने का वादा किया था। इसे विधानसभा में भी पारित किया गया था, लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक एक भी कर्मचारी को ऑफर लेटर नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने विधायक से सरकार तक उनकी मांग पहुंचाकर जल्द समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मुख्य मांगों को अनदेखा किया तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। इसके तहत धरना-प्रदर्शन और घेराव जैसे कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला सचिव मनीष, संगठनकर्ता पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप, यूनिट प्रधान धर्मेंद्र, सिटी-1 व सिटी-2 के प्रधान बिजेंद्र, सचिव प्रविंद्र, संगठनकर्ता महावीर, कोसली डिवीजन अध्यक्ष पवन यादव समेत और अनुबंधित बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।