फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for construction of modern club and auditorium in Bawal

Rewari News: बावल में आधुनिक क्लब व ऑडिटोरियम बनाने की मांग

Mon, 16 Feb 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of modern club and auditorium in Bawal
रेवाड़ी। रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आरसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष अमित स्वामी ने प्रदेश के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को पत्र लिखकर बावल औद्योगिक क्षेत्र में एक आधुनिक क्लब और ऑडिटोरियम का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अमित स्वामी ने पत्र में कहा है कि बावल हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। ऐसे में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बहुउद्देशीय क्लब एवं ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि बावल के साथ-साथ रेवाड़ी और धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हैं। औद्योगिक इकाइयों में समय-समय पर बैठकों, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन होता रहता है। फिलहाल इन आयोजनों के लिए उपयुक्त और आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थान का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित स्वामी का कहना है कि यदि एचएसआईआईडीसी की ओर से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित क्लब व ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाता है तो उद्योगों को एक केंद्रीकृत और व्यवस्थित मंच उपलब्ध होगा। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यावसायिक माहौल भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed