{"_id":"6a8897236e61968b130e1e17","slug":"demand-for-action-against-adulteration-and-under-weighing-rewari-news-c-198-1-rew1001-244015-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिलावट और कम तौल के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिलावट और कम तौल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Fri, 21 Aug 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोक लगाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिलाधिकारी अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सदस्यों ने त्योहार के दौरान बाजारों में विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाने की मांग की।
ज्ञापन में मिठाई, मावा, पनीर, घी, तेल, मसाले सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली और कम तौल की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की गई।
पंचायत ने खाद्य सुरक्षा, नापतौल, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर प्रमुख बाजारों, मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कराने की मांग रखी। लोगों ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटखोरी और उपभोक्ताओं के साथ होने वाली अनियमितताओं पर विशेष निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन
नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव, जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, जिला सचिव धीरज जांगिड़, डीपी यादव, अरुण गुप्ता और अधिवक्ता होशियार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।