{"_id":"5fdce86a8ebc3e3eb07fb594","slug":"delhi-jaipur-highway-farmer-six-days-rewari-news-rtk5869635159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे खेड़ा बॉर्डर छठे दिन भी रहा बंद, किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे खेड़ा बॉर्डर छठे दिन भी रहा बंद, किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही
विज्ञापन
कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर हरियाणा-राजस्थान सीमा का दिल्ली-जयपुर हाईवे खेड़ा बॉर्डर पर 6 दिन बीत जाने के बाद भी शुक्रवार को भी बंद रहा। ठंड जमाव बिंदु की ओर है, बावजूद इसके किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसानों का जमावड़ा दो किमी. को पार करता हुआ फ्लाईओवर तक पहुंच चुका है। वहीं हाईवे पर ही बावल चौरासी खाप की ओर से 20 दिसंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए किसानों की दो टीमों का गठन किया गया है, जो गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनों की खामियों से किसानों को अवगत करा रही है।
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में बावल चौरासी खाप की ओर से बनीपुर चौक पर दिया जा रहे धरने का शुक्रवार पांचवां दिन है। दोनों धरनों पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बनीपुर चौक पर बावल चौसरी की खाप की ओर से आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जिसकी कमान भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष भजन लाल व बावल चौरासी के प्रधान के सुमेर जेलदार को सौंपी गई है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा के दिन ही सभी किसानों द्वारा आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
इन नेताओं ने की शिरकत
बनीपुर चौक पर आयोजित धरना स्थल पर गोहाना के महामंडलेश्वर जसमेर सिंह व दिल्ली के सरदार जरनेल सिंह ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने दी श्रद्धांजलि
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से आंदोलनकारी किसान एवं संत बाबा राम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सत्यवान एवं महासचिव शंकर घोष ने कहा कि किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि आंदोलन के दौरान जीवन की कुर्बानी द ने किसानों की जिम्मेदार केंद्र सरकार की है। इस अवसर पर संगठन के जिला सचिव रामकुमार, जिला प्रधान करण सिंह, रामपाल, राजवीर, कृष्णा व बलराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
अगली पीढ़ी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं किसान
स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने शुक्रवार को दोपहर बाद तीन काले किसान कानून के खिलाफ
शाहजहांपुर-खेडा बॉर्डर व बनीपुर चौक पहुंचकर किसानों का समर्थन किया। विद्रोही ने कहा कि इतनी भयंकर ठंड में भी खुले आसमान के नीचे दिन-रात धरने पर बैठकर किसान खेती व भावी पीढ़ी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैैं। विद्रोही ने आंदोलनरत किसानों का समर्थन करते हुए दक्षिणी हरियाणा व राजस्थान के राठ क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों व आमजन से अपील की कि वे जयपुर-दिल्ली हाईवे पर डटे हुए किसानों की हरसंभव मदद करें। आसपास के ग्रामीण किसानों के लिए खाद्य सामग्री, भोजन व अन्य दैनिक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाकर अपना किसान धर्म निभाएं। वहीं हर गांव से कम से कम दस व्यक्ति हर रोज धरनास्थल पर पहुंचकर किसान आंदोलन को मजबूत करें।