फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   degree convocation ceremony at indira gandhi university on 25 april

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में डिग्री दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल को, दी जाएंगी खास तरह की डिग्री, जानिए

Wed, 19 Apr 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
degree convocation ceremony at indira gandhi university on 25 april
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 25 अप्रैल को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग प्रोफेसर के नेतृत्व में अनेक कमेटियां गठित की हैं।
समारोह में लगभग 700 डिग्री और 215 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इन डिग्रियों की प्रमुख विशेषता इनमें निहित सुरक्षा विशेषताएं रहेंगी। डिग्री के लिए प्रयुक्त कागज पूर्ण रूप से वाटरप्रूफ रहेगा और नॉन टीअरेबल अर्थात न फटने वाला होगा। प्रिंटिंग के लिए मल्टी कलर स्याही का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इरेजर प्रोटेक्टेड अर्थात न मिटने वाली रहेगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इसके वाटर मार्क में विश्वविद्यालय का लोगो रहेगा और यह डिग्री एंटी कॉपी फीचर से युक्त रहेगी अर्थात इनका डुप्लीकेट बनाया जाना संभव नहीं होगा। अल्फान्यूमैरिक क्यूआर कोड में विद्यार्थी का पूरा डाटा कोडिंग रूप में उपलब्ध रहेगा। डिग्री में लिखा जाने वाला विश्वविद्यालय का नाम भी पारदर्शी सुरक्षा विशेषता से युक्त होगा। इसी प्रकार की और भी अनेक सुरक्षा संबंधी विशेषताएं इन डिग्रियों में उपलब्ध रहेंगी। बता
विज्ञापन
विज्ञापन

दें कि इस बार वर्ष 2022 में पास आउट होने वाले नियमित विद्यार्थियों ( रि-अपीयर वाले शामिल नहीं) को डिग्री दी जा रही हैं जबकि वर्ष 2015 से लेकर अगले 6 बैच के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे अर्थात वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक के पास आउट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
पंजीकरण करवाना अनिवार्य
इस दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को डिग्री अथवा गोल्ड मेडल दिए जाने हैं। उनके लिए अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर उन्हें 500 रुपये फीस जमा करवानी होगी। इस भुगतान की रसीद अथवा स्क्रीनशॉट विद्यार्थी अपने पास संभाल कर रखेंगे। दीक्षांत समारोह से 1 दिन पूर्व 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 1 बजे रिहर्सल करवाई जाएगी, जिसमें भाग लेना अनिवार्य रहेगा। फीस जमा करवाने वाले विद्यार्थी इस दिन आकर अपनी फीस की रसीद जमा करवाएंगे और उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से फटका एवं पहचान पत्र दिया जाएगा। जिसे लेकर वे दीक्षांत समारोह वाले दिन अपने ड्रेस कोड के अनुसार उपस्थित होंगे। जो विद्यार्थी इस रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे उन्हें दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस समारोह में लगभग 80 पीएचडी डिग्री, एमएससी की 248, एमए की 184, एमबीए की 26, एमकॉम की 46, एमकॉम ऑनर्स के 31, बीकॉम ऑनर्स की 36 डिग्री सहित कुल मिलाकर लगभग 700 डिग्रियां दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed