फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deepotsav today: From 9.51 am there will be an auspicious time for worship of Ganesh and Mahalakshmi

दीपोत्सव आज : सुबह 9.51 से गणेश और महालक्ष्मी के पूजान का रहेगा शुभ मुहूर्त

Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav today: From 9.51 am there will be an auspicious time for worship of Ganesh and Mahalakshmi
दिवाली खुशियों का त्योहार है। जब भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके आगम की खुशी में दीपोत्सव किया गया था। तब से लेकर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दीपोत्सव पर इंद्र-कुबेर सहित महालक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस बार वीरवार को सुबह 9.15 बजे से 11.55 तक व शाम 4.27 बजे से रात 11.55 तक पूजन किया जाएगा। प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन की ओर से इस बार पटाखे चलाने की अनुमति नहीं है। कोरोना काल व पहले से ही प्रदूषण के चलते लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दीपावली को लेकर पंच पर्व के दूसरे दिन बाजारों में काफी रौनक रही। बाजार गुलजार होने से कोरोना के कारण मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरे खिल नजर आए।
विज्ञापन

पटाखों के प्रदूषण से बढ़ जाती है रोगियों की परेशानी
दीपावली पर पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। अस्थमा के रोगियों को दिक्कत होती है। उपायुक्त ने बताया कि पटाखों से जो हानिकारक गैस निकलती है, उनका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वह प्रभाव लंबे समय तक रहता है। पटाखों व आतिशबाजी से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा श्वास संबंधी रोगियों पर बुरा असर पड़ता है। पटाखों से वाले प्रदूषण से गला तथा छाती जकड़न की समस्या होना आम बात है। खांसी, जुकाम तथा एलर्जी से पीड़ित रोगियों की स्थिति और बिगड़ जाती है, इसलिए जनहित तथा पर्यावरण हित में दीपावली पर आतिशबाजी न करें और दीप जलाकर रोशनी के इस पर्व को खुशी से मनाएं।
विज्ञापन

दीपोत्सव के लिए पूजन करने का ये हैं शुभ मुहूर्त
दीपावली पर सुबह के समय धनु लग्न रहेगी। सुबह के समय व्यापारियों के लिए 9.51 से 11.55 तक पूजा कर सकते हैं। इसमें दुकान, फैक्टरी व उद्यमी पूजा कर सकते हैं। इस समय लाभेश शुक्र रहेगा व गुरु धन स्थान में रहेगा। शनि के साथ गुरु रहेगा। इसलिए धन वृद्धि कारक है। 1.30 से 3 बजे तक राहु काल रहेगा। इसमें पूजा निषेध रहेगी। लाभ व शुभ के दो चौघड़या अच्छे रहेंगे, जोकि 9.51 से 11.55 तक है। इसके बाद मेष लग्न शाम 4.27 पर आएगी, जोकि प्रदोष काल 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। इसके बाद वृष लग्न शुरू हो जाएगी जोकि 7.58 तक रहेगी। यह लग्न स्थिर है। इस लग्न में पूजन करने से लक्ष्मी स्थिर रहती है। इसके बाद मिथुन, कर्क व सिंह लग्न आएगी, जोकि रात्रि 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। प्रदोष काल व गोधुली काल पूजा के लिए शुभ रहेेंगे। इस समय ब्राह्मण द्वारा सर्वप्रथम स्वस्तिवाचन कलश पूजन संकल्प कराकर, श्री गणेश-महालक्ष्मी, रिद्धि-सिद्धि, इंद्र, वरुण, कुबेर सहित ब्रह्मा, विष्णु, महेश व सूर्य आदि नवग्रह की पूजा-अर्चना करवाएं। उसके बाद बहीखाता, कलम पूजन व रोकड़ पूजन व कंप्यूटर आदि उपकरणों का भी पूजन करवाएं। ऐसा करने से सभी वर्तमध्य, उत्तरोत्तरण लाभ उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनेश उपाध्याय, ज्योतिषाचार्य
गोवर्धन पूजन व अन्नकूट कल
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। यह गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण व गोवर्धन पर्वत को समर्पित है। इस दिन गायों की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर इंद्र का मान मर्दन करके ब्रज वासियों की रक्षा की थी। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा मुहूर्त सुबह 7.59 से 10.44 तक रहेगा।
छह नवंबर को मनाया जाएगा भैयादूज
भैया दूज व यम द्वितीय कार्तिक शुक्ल द्वितीया शनिवार 6 नवंबर को भाईदूज या यम द्वितीया है, इसदिन चित्रगुप्त पूजन भी होता है। मान्यता के अनुसार यमी ने अपने भाई यम को बुलाकर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करती है व भोजन कराती है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
दीपावली की इन्होंने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने सभी प्रदेश वासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने दीवाली के पावन अवसर पर ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रदूषण को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाए व सभी के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं।
सहकारिता मंत्री ने दीं शुभकामनाएं
सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने दीपों के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रोशनी का यह पर्व हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा प्रदेश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से अलौकिक रहे। हम सब प्रेम, सहानुभूति और मेलजोल का दीपक प्रज्वलित करते हुए इस त्योहार को मनाएं और खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। -डॉ. बनवारी लाल, सहकारिता मंत्री
विधायक ने दी जिलावासियों को दिवाली की बधाई
रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव ने सभी जिला वासियों को दीपावली सहित गोवर्धन व भैया दोज की बधाई दी है। उन्होंने बताया कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास काटकर अपने घर लौटे थे। उन्होंने सभी जिला वासियों से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील की है। -चिरंजीव राव, रेवाड़ी विधायक
कोसली विधायक ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का दिया संदेश
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी जिला वासियों को दीपावली की बधाई देते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि दीपावली पटाखों से नही दीये जलाकर दीपावली मनाएं। उन्होंने युवाओं को भी दीपावली पर जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया। -लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक।
नप चेयरपर्सन ने दी सभी को पंच पर्व की शुभकामनाएं
दीपावली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। सभी जिलावासियों को मेरी तरफ से दीपावली, गोवर्धन व भैया दोज की हार्दिक बधाई देती हूं। मैं यह भी कहना चाहूंगी की दीपावली पटाखों के साथ नहीं अपनों के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया। -पूनम यादव, चेयरपर्सन नगर परिषद रेवाड़ी
सौहार्दपूर्ण ढंग से ईको फ्रेंडली तरीके से त्योहार मनाने का दिया संदेश
डीसी यशेंद्र सिंह ने जिला वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे इस पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से ईको फ्रेंडली तरीके से ही मनाएं। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर डीसी ने जनहित में संदेश दिया। डीसी ने जिलावासियों से कहा कि रेवाड़ी की जनता अपने घरों में रहकर गरिमामय ढंग से मिलकर दिवाली मनाएंगे, लेकिन पटाखे नहीं जलाएंगे। जिलावासी मिलकर अपने पर्यावरण को अपनी भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखें। यह हम सबकी जिम्मेदारी है। -यशेंद्र सिंह, जिला उपायुक्त

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
दीपावली पर्व पर एसपी राजेश कुमार, एडीसी आशिमा सांगवान, एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार व सीटीएम रोहित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन सर्वजीत थापर, डेंगू व मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रेवाड़ी वासियों को दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने दीपों के पर्व पर जिला वासियों के लिए ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि जगमगाहट सहित व आतिशबाजी रहित सुरक्षित तरीके से मनाई जाने वाली दीपावली हर परिवार को खुशियां प्रदान करती है।

 दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बाजार में रही भीड़। संवाद

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में बाजार में रही भीड़। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed