फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deependra Hooda had insulted Punjabi society: Swami Dharamdev

दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाबी समाज का किया था अपमान : स्वामी धर्मदेव

Fri, 04 Oct 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Deependra Hooda had insulted Punjabi society: Swami Dharamdev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने कहा कि रोहतक के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाबी समाज का अपमान किया था। अब समाज के लोग वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखाएंगे। ये बातें उन्होंने बुधवार की रात शहर की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहीं।
इस मौके पर लोगों ने महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वामी धर्मदेव ने पंजाबी समाज की एकजुटता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली व एडवोकेट सचिन मालिक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पंजाबी समाज का अपमान किया था और कहा था की इनकी संस्कृति हमारे से मेल नहीं खाती। हमें यह भूलना नहीं चाहिए और मुंहतोड़ जबाव देना चाहिए। पंजाबी कौम सबका भला सोचती है और ऐसे लोगों को जवाब देना जानती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा की डाॅ. वंदना ने व सचिन मालिक ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। डाॅ. वंदना पोपली ने कहा की मैं रेवाड़ी की बेटी और बहू हूं। उन्हें पंजाबी समाज का आशीर्वाद प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed