Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Decision to stop pearl millet procurement is anti-farmer; demand to lift the ban: Ramkumar

बाजरा खरीद बंद करने का फैसला किसान विरोधी, रोक हटाने की मांग : रामकुमार

Wed, 11 Nov 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Decision to stop pearl millet procurement is anti-farmer; demand to lift the ban: Ramkumar
रेवाड़ी। मंडियों में बाजरे की खरीद बंद करने के फैसले को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने किसान विरोधी कदम बताया है। संगठन के जिला प्रधान रामकुमार निमोठ ने सरकार से बाजरे की खरीद पर लगाई गई रोक तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की घोषणा खोखली साबित हो रही है। अनाज मंडी में एक दिन में केवल 300 गेट पास बनाए जाते थे। इसके कारण रात को लाइन में लगने वाले कई किसानों को गेट पास नहीं मिलने पर बिना फसल बेचे घर लौटना पड़ता था। इसमें किसानों की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल की बोआई से लेकर उसे मंडी तक पहुंचाने में किसानों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। जिन किसानों ने बाजरे की फसल बेच दी है, उनके खाते में भी अभी तक भावांतर योजना की राशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि भावांतर की राशि अलग से देने के बजाय किसानों को फसल बेचते ही उसकी पूरी रकम एकमुश्त दी जाए। संगठन ने सरकार से मंडियों में बाजरे की खरीद पर लगाई गई रोक तुरंत हटाने और किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदना सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed