फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Deadly attack on a young man on the pretext of having a party in the hotel

होटल में पार्टी के करने के बहाने युवक पर जानलेवा हमला

Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man on the pretext of having a party in the hotel
रेवाड़ी। जिले में एक युवक को उसके दो दोस्तों ने पार्टी करने के लिए पहले होटल में बुलाया और फिर शराब पिलाकर उस पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उसके सिर में बियर की बोतल से वार किए, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा धारूहेड़ा के गांव निखरी निवासी मोहम्मद युसुफ की गांव तीतरपुर निवासी मंदीप उर्फ मैंडी और शिवकुमार के साथ अच्छी जान पहचान है। आरोपियों ने मोहम्मद युसुफ को फोन करके हाईवे पर स्थित गुजरात होटल में पार्टी करने को बुलाया। मोहम्मद युसुफ घर से 50 हजार रुपय लेकर चला गया। रिश्ते में मोहम्मद युसुफ के चाचा लगने वाले नरेश कुमार ने बताया कि वहां आरोपियों ने पहले युसुफ को शराब पिलाई और फिर उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर बियर की बोतल फोड़कर जानलेवा हमला किया। बुरी तरह जख्मी करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही नरेश और उसके साथी मौके पर पहुंचे और युसुफ को तुरंत पहले ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सिर पर गहरी चोट होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। फिलहाल युसुफ की हालत गंभीर बनी हुई है। नरेश का आरोप है कि झगड़े में युसुफ के 50 हजार रुपये भी गायब हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर मंदीप उर्फ मैंडी और शिवकुमार के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी व अन्य धाराओं में केस दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed