{"_id":"65435f5c717cdf5a0202c387","slug":"dead-body-of-youth-found-in-field-in-rewari-sp-deepak-reached-spot-after-getting-information-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: खेत में मिला युवक का शव; गेल रेतकर हत्या करने की आशंका, सूचना मिलने पर एसपी दीपक मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: खेत में मिला युवक का शव; गेल रेतकर हत्या करने की आशंका, सूचना मिलने पर एसपी दीपक मौके पर पहुंचे
Thu, 02 Nov 2023 02:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:05 PM IST
सार
गुरुवार सुबह राहगीर ने रेवाडी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे गांव मूंदी के एक खेत में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना रामपुरा थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के दोनों पैर कपड़े से बंधे हुए थे।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की गर्दन किसी धारदार हथियार से काटे जाने की पुष्टि हुई है। उम्र करीब 38 साल के आसपास है। साथ ही उसके गले और पैर में रस्सी बंधी हुई मिली। फिलहाल पुलिस जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
रामपुरा पुलिस कर रही जांच
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह राहगीर ने रेवाडी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे गांव मूंदी के एक खेत में खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत इसकी सूचना रामपुरा थाने को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के दोनों पैर कपड़े से बंधे हुए थे। साथ ही उसके गले में रस्सी भी थी। गर्दन भी कटी हुई मिली।
विज्ञापन
एसपी दीपक खुद मौके पर पहुंचे
हत्या की सूचना मिलने पर एसपी दीपक सहारण खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन