फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dead body of young man found near pump house, fear of murder

पंप हाउस के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found near pump house, fear of murder
कोसली। गांव बेरली के निकट पंप हाउस के निकट से जाटूसाना थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। कई दिन पुराना होने के कारण शव सड़ी गली हालत में पहुंच चुका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जवाहर लाल नेहरू नहर पर बेरली के निकट स्थित पंप हाउस में एक युवक का शव पड़ा देखकर कर्मचारियों ने जाटूसाना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद जाटूसाना थाना एसएचओ रामानंद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर जांच शुरू की। युवक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के गांवों में शव की शनाख्त के लिए प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है और शरीर पर हल्के हरे रंग की टी-शर्ट, लाल बेल्ट व ग्रे रंग की पैंट पहनी हुई है। युवक के सिर पर सफेद रंग का तौलिया भी बंधा हुआ था। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट से भी शव का मुआयना कराया है। अभी इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस शव की शनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जाटूसाना थाने के एसएचओ रामानंद ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। शव पर चोट के निशान हैं, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed